भरतपुर जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चलाए गए दो दिवसीय एरिया डोमिनेन के तहत जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 146 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब के साथ अवैध खनन में प्रयुक्त सात वाहन जब्त किए गए हैं।
रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर आदतन, अपराधी, इनामी एवं मुकदमों में वांछित अपराधियों के विरुद्ध दो दिवसीय एरिया डोमिनेंस अभियान चलाया गया। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक के लगभग 287 पुलिस कर्मियों की 70 टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा अलसुबह ही भरतपुर में अपराधियों के 287 ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर 146 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने पुलिस ने हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, इनामी, वारंटी, स्थाई वारंटी एवं मुकदमों में वांछित चल रहे 73 बदमाशों को गिरफ्तार किया। अवैध शराब में पांच जनों को गिरफ्तार कर 311 अवैध देशी शराब के पव्वे एवं एनडीपीएस एक्ट में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 6 किलो से अधिक गांजा जब्त किया।
ऑपरेशन अरावली के तहत अवैध खनन के दो प्रकरण दर्ज कर एक जने को गिरफ्तार किया। अवैध खनन सहित चार ट्रैक्टर ट्रॉली एवं तीन एलएनटी मशीनों को जब्त किया गया। अन्य एक्ट की कार्रवाई में सात प्रकरण दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। शांति भंग में 60, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 12 तथा शराब पीकर वाहन चलाने में चार जनों को गिरफ्तार किया गया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
